Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र में विकलांग लोगों के लिए चीन की उपलब्धियों पेश कीं 

June 12, 2026

चीनी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र में विकलांग लोगों के लिए चीन की उपलब्धियों पेश कीं 

9 से 11 जून तक, संयुक्त राष्ट्र में ‘विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन‘ के राज्य पक्षों के सम्मेलन का 19वां सत्र न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने इसमें भाग लेकर सक्रिय रूप से अपने विचार रखे, कन्वेंशन के कार्यान्वयन तथा विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा में चीन की अवधारणाओं एवं प्रथाओं का प्रचार-प्रसार किया, और एक जिम्मेदार बड़े राष्ट्र की छवि प्रस्तुत की।

चाइना विकलांग फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने संबंधित बैठकों में बताया कि चीन ने विकलांग व्यक्तियों के कल्याण को राष्ट्रीय विकास की समग्र रूपरेखा में शामिल किया है, सामाजिक सुरक्षा और सेवा प्रणाली को लगातार मजबूत बनाया है, जिससे विकलांग समुदाय के कल्याण में वृद्धि हुई है। सम्मेलन के दौरान, चीनी उम्मीदवार संयुक्त राष्ट्र विकलांग व्यक्तियों के अधिकार समिति के सदस्य के रूप में सफलतापूर्वक चुने गए।

चीन ने संयुक्त राष्ट्र में विकलांग व्यक्तियों की सांस्कृतिक रचनात्मक कृतियों की प्रदर्शनी और गरीबी उन्मूलन उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की, जिसमें “14वीं पंचवर्षीय योजना” अवधि के दौरान संबंधित कार्यों के परिणाम प्रदर्शित किए गए। यह कन्वेंशन 2006 में अपनाया गया था और वर्तमान में विकलांग व्यक्तियों के अधिकार संरक्षण का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कानूनी दस्तावेज है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें