Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 13 June 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर बंगाल समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

June 13, 2026

Today weather 13 June 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर बंगाल समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today weather 13 June 2026: जून की तपती गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार की शुरुआत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली-NCR में फिर सक्रिय हुआ बारिश का दौर
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, बांदा, देवरिया और कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों में कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 13 June 2026: शनिवार का दिन इन 2 राशियों पर रहेगा भारी, जानें आज का राशिफल

 

बिहार में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, गया, भागलपुर, मुंगेर और अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवाओं की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन और चंबा समेत कई इलाकों में भी बारिश और तूफानी मौसम का अनुमान लगाया गया है।

17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश को मिलेगी गर्मी से राहत
राजस्थान पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में था, वहां बारिश राहत लेकर आ सकती है। बीकानेर, चुरू, जयपुर, अजमेर, अलवर और जोधपुर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, कटनी और बालाघाट समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 13 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

केरल में भारी बारिश का अनुमान
केरल में भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कन्नूर जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि आठ अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। सप्ताहांत तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अल नीनो के संकेतों पर मौसम विभाग की नजर
आईएमडी के अनुसार समुद्र की सतह के बढ़ते तापमान और महासागर-वायुमंडल प्रणाली में हो रहे बदलाव अल नीनो की स्थिति को मजबूत करने के संकेत दे रहे हैं। विभाग ने जून से सितंबर के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अल नीनो प्रभाव बढ़ता है, तो इसका असर मानसून की कुल बारिश पर पड़ सकता है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें