चंडीगढ़: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026-2031) ने पंजाब इकाई के नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं संगठन के सक्रिय एवं समर्पित सदस्य अशोक अग्रवाल को पुनः प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ समाजहित के अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठन विस्तार की सोच और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताया है।
डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब इकाई ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें विद्यालयी शिक्षा में महाराजा अग्रसेन के जीवन और सिद्धांतों को स्थान दिलाने का प्रयास विशेष रूप से सराहा गया। इसके अलावा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम चलाने और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक व शैक्षणिक सहायता प्रदान करने जैसे अनेक सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित किया गया।
संस्था ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टीबी मरीजों की सहायता, नेत्र जांच शिविरों का आयोजन, चिकित्सा सहयोग और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने जैसे कार्यों ने संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इन प्रयासों के कारण पंजाब इकाई को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।
ये भी पढ़ें…
पुनर्नियुक्ति के बाद डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश टीम के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा युवाओं को जोड़ने, सेवा परियोजनाओं का विस्तार करने और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...