Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका द्वारा कुछ चीनी कंपनियों को “चीनी सैन्य उद्यम सूची” में शामिल करने का जवाब दिया

June 13, 2026

चीन ने अमेरिका द्वारा कुछ चीनी कंपनियों को “चीनी सैन्य उद्यम सूची” में शामिल करने का जवाब दिया

China News: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कई चीनी कंपनियों को “चीनी सैन्य उद्यम सूची” में शामिल किया, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 13 जून को इस बारे में कहा कि चीन इस पर तीव्र असंतोष और दृढ़ विरोध करता है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पेइचिंग वार्ता में हासिल आम सहमति की अनदेखी करते हुए, चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के समग्र हितों को नजरअंदाज कर दिया है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा का लगातार विस्तार कर रहा है, राष्ट्रीय शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है और चीनी कंपनियों पर अनुचित दबाव डाल रहा है। अमेरिका का यह कदम अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाता है। यह वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है और चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों व हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन अमेरिका से अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत रोकने, संबंधित उपायों को तुरंत वापस लेने और चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिर संबंधों के निर्माण के सही रास्ते पर लौटने का आग्रह करता है। ताकि चीनी कंपनियों को निष्पक्ष, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण व्यवहार प्रदान किया जा सके। अन्यथा, चीन पूरी तरह से और ज़ोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई करेगा और अमेरिका इससे पैदा सभी परिणामों के लिए पूरी ज़िम्मेदारी लेगा।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें