Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 14 June 2026: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

June 14, 2026

Today weather 14 June 2026: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Today weather 14 June 2026: देशभर में हुई बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई है। लेकिन फिर भी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बादलों की आवाजाही और बारिश से राहत मिल रही है। इसी बीच 14 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का रुख बदलने वाला है। विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और देवरिया में मौसम अचानक बदल सकता है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 14 June 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? पढ़ें राशिफल

 

बिहार के जिलों के लिए येलो अलर्ट
बिहार में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, पटना, भोजपुर, भागलपुर, कटिहार, अररिया, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में राहत की बारिश
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, चमोली, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और सिरमौर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में कमी आने और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में भी बदलेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है। पुलवामा, डोडा, रामबन, अनंतनाग, बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा और कठुआ में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 14 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर
राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, शिवपुरी, मुरैना, कटनी, इंदौर, धार, उज्जैन, अशोकनगर, श्योपुर, नर्मदापुरम, नीमच, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन और सतना में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, अजमेर और उदयपुर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें