Kainchi Dham Ashram Foundation Ceremony : उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में हर साल 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर मेले और भंडारे का आयोजन होता है।
15 जून को बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचेंगे। कैंची धाम मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं और साथ-साथ चलती रहेंगी। इसके चलते एक महीने से धाम में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है, जिसका समापन 12 को हो गया। साथ ही आज यानी 13 जून को रामायण पाठ का भी समापन हो जाएगा। 14 जून को वन और 15 जून को प्रसाद वितरण होगा। कैंची धाम ट्रस्ट के सचिव आलोक चोपड़ा ने बताया कि लगभग 14 जून की रात तक मालपुआ बनाने का कार्यक्रम चलेगा। 15 जून से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उनकी कोशिश रहेगी कि सभी श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
सभी स्वयंसेवक भारतीय रक्षा बल और पुलिस के अनुभवी हैं। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक, हमारे लोग दर्शनार्थियों की मदद करेंगे ताकि वे आराम से दर्शन कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए जगह-जगह जवान और कर्मचारी तैनात रहेंगे। श्रद्धालु बैरिकेड्स के बीच से व्यवस्थित तरीके से दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।इसके लिए स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात रहेगी। गर्मी को देखते हुए पानी और जूस की भी व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
कैंची धाम के प्रमुख और न्यासी प्रदीप शाह ने बताया कि 15 जून को प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रसाद वितरण कार्यक्रम के बाद यह समारोह का समापन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रसाद वितरण की कोई विशेष जानकारी नहीं है और न ही प्रसाद कभी मापकर बनाया जाता । जैसी व्यवस्था होती है और पिछले साल के अनुमान के हिसाब से हर साल व्यवस्था की जाती है। बस कोशिश यही होती है कि हर किसी को प्रसाद मिल जाए।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...