Bank Holidays News: नए हफ्ते की शुरुआत के साथ बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। 15 जून से शुरू होने वाले इस सप्ताह में अगर आप बैंक जाकर कैश जमा करने, KYC अपडेट कराने, चेक क्लियरेंस या पासबुक एंट्री जैसे काम करने की योजना बना रहे हैं, तो RBI की छुट्टियों की सूची पर नजर डालना जरूरी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 15 से 21 जून के बीच बैंक कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते सीमित दिनों में बंद रहेंगे, जबकि अधिकांश राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
पढ़ें बैंक हॉलिडे का पूरा शेड्यूल
15 जून (सोमवार)
ओडिशा में ‘राजा संक्रांति’ और मिजोरम में ‘YMA डे’ के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।
17 जून (बुधवार)
हरियाणा में ‘महाराणा प्रताप जयंती’ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
18 जून (गुरुवार)
पंजाब में ‘श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस’ के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी और शाखाएं बंद रहेंगी।
21 जून (रविवार)
देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
क्या 20 जून (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे?
इस अवधि में 20 जून (शनिवार) कार्य दिवस के रूप में माना जा रहा है, इसलिए इस दिन सामान्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है।
जून 2026 में आगे संभावित बैंक अवकाश
25 जून: विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण अवकाश।
26 जून: देश के कई बड़े शहरों में मुहर्रम/आशूरा पर बैंक बंद।
27 जून: चौथा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश।
29 जून: शिमला में संत गुरु कबीर जयंती पर छुट्टी।
30 जून: आइजोल में रेमना नी के कारण बैंक बंद।
इसके अलावा 13 जून (दूसरा शनिवार) और सभी रविवार नियमित अवकाश के रूप में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें…
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल सेवाएं 24×7 सक्रिय रहेंगी, जिनमें UPI पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, इंटरनेट बैंकिंग, ATM सेवाएं, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...