Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

US Iran deal: ईरान और अमेरिका में हुआ युद्धविराम, होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी: ईरानी उप-विदेश मंत्री

June 15, 2026

US Iran deal: ईरान और अमेरिका में हुआ युद्धविराम, होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी: ईरानी उप-विदेश मंत्री

US Iran deal: अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाएगा। इसके साथ ही, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म होंगे। अमेरिका के साथ शांति समझौते के बाद ईरान के कानूनी और अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने यह जानकारी दी है।

एक समाचार एजेंसी ने बताया कि उप-विदेश मंत्री काजेम ने अपने बयान में कहा है, “ईरान और अमेरिका 19 जून को स्विट्जरलैंड में शांति समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करेंगे।” एक सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया कि स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर समारोह के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलेगा।

ये भी पढ़ें- सावधान! इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, तेजी से आगे बढ़ा मानसून

 

अमेरिका के वादों पर निर्भर करेगी बातचीत
इसी बीच ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने भी काजेम गरीबाबादी के हवाले से कहा, “अपने परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों को हटाने को लेकर अमेरिका के साथ 60 दिनों की बातचीत की प्रक्रिया में ईरान का शामिल होना, अमेरिका की ओर से अपने शुरुआती वादों को पूरा करने पर निर्भर करेगा। इन वादों की पुष्टि तेहरान की ओर से अभी से लेकर हस्ताक्षर समारोह तक की जाएगी।”

इस सप्ताह हो सकती है बैठक
इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घोषणा की कि गहन बातचीत के बाद अमेरिका और ईरान शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं। शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने की घोषणा की है और मध्यस्थ इस सप्ताह कई बैठकों का आयोजन करेंगे, ताकि समझौते को लागू करने की तैयारी की जा सके।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 15 June 2026: किसकी किस्मत देगी साथ तो किसे सताएगी चिंता? पढ़ें आज का राशिफल

अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटेगी
इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता पूरा हो गया है और उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और ईरानी बंदरगाहों के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें