Delhi Ncr Weather Changes Rain And Strong Winds : नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी युक्त हवाओं के प्रभाव से राजधानी क्षेत्र में मौसम सक्रिय बना हुआ है। कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा बिजली चमकने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। नोएडा और दिल्ली में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
साइबर सिटी गुरुग्राम में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है। अगर लगातार इसी तरह बारिश होती रही तो जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। अगले 2 घंटों के दौरान फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत में भी बारिश का अनुमान लगाया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दोपहर के समय तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई है। शाम को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
हर साल मानसून की पहली तेज बारिश के साथ ही गुरुग्राम की चमचमाती सड़कों की हकीकत सामने आ जाती है। कुछ घंटों की बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी के कारण यातायात प्रभावित हुआ, लंबा जाम लगा और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों को घंटों तक रास्तों में फंसे रहना पड़ा। जलभराव की समस्या ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान और बलूचिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा टर्फ के प्रभाव से राजस्थान, मध्य प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई है। चरखी दादरी, कोसली तथा झोझू कलां क्षेत्र में आंधी, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जून माह के दूसरे पखवाड़े में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी, लेकिन 19 जून के बाद पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। लगातार दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...