Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मियों में बाहर के खाने को कहें अलविदा, घर पर बनाएं स्वादिष्ट अचारी आलू

June 15, 2026

गर्मियों में बाहर के खाने को कहें अलविदा, घर पर बनाएं स्वादिष्ट अचारी आलू

गर्मियों के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर लोगों को बाहर के तले-भुने और खुले खाने से परहेज करने की सलाह देते हैं। ऐसे समय में घर का बना हल्का लेकिन स्वादिष्ट भोजन सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आपको चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है तो अचारी आलू एक बेहतरीन डिश हो सकती है, जो स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रखती है।

गर्मी के मौसम में तेज धूप और नमी के कारण बाहर का खाना जल्दी खराब हो सकता है और पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आपको चटपटा और तीखा स्वाद बहुत पसंद है तो घर पर ही अचारी आलू बनाकर लुत्फ उठाइए। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी सुरक्षित विकल्प है।

अचारी आलू देसी रसोई का एक क्लासिक व्यंजन है। इसमें आलू को अचार वाले खास मसालों जैसे सौंफ, मेथी, राई, कलौंजी और सरसों के तेल के साथ पकाया जाता है। खट्टा-तीखा और मसालेदार स्वाद इसे हर किसी का पसंदीदा बना देता है। यह नाश्ते में, लंच बॉक्स में, दोपहर के भोजन के साथ या शाम की चाय के साथ भी परोसा जा सकता है।

ये भी पढ़ें–   https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/tea-on-empty-stomach-tips/

इस डिश को बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आसानी से घर पर तैयार हो जाती है। गर्मियों में जब भारी खाना पचाना मुश्किल हो जाता है, तब अचारी आलू हल्का स्वादिष्ट विकल्प साबित होता है। सरसों का तेल इसमें न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें मौजूद गुण गर्मियों में शरीर को ठंडक भी प्रदान करते हैं।

अचारी आलू घर का बना होने से स्वच्छ और तरोताजा रहता है, बाहर के चाट-पकौड़ी या तीखे खाने का सुरक्षित विकल्प, कम सामग्री में बनकर तैयार और लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए यात्रा के लिए भी बेस्ट है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मसालेदार लेकिन घर का खाना खाना फायदेमंद होता है। अचारी आलू में इस्तेमाल होने वाले मसाले पाचन सुधारने में मदद करते हैं और स्वाद भी बढ़ाते हैं। आप इसे रोटी, पराठा, पूड़ी या चावल के साथ खा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें