Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी हत्या, शिमला के बाद चंबा में मर्डर, पुल के नीचे मिला युवक का शव

June 15, 2026

हिमाचल में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी हत्या, शिमला के बाद चंबा में मर्डर, पुल के नीचे मिला युवक का शव

हिमाचल डेस्कः शिमला के संजौली के बाद अब चंबा जिले के चुराह घाटी में 26 वर्षीय युवक की हत्या की खबर सामने आई है। पुलिस ने मृतक की लाश चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कल्हेल पुल के पास नाले के नीचे से बरामद की है। मामले में बाद जमकर हंगामा भी देखने को मिला। हालांकि, हंगामे के बाद देर शाम को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :-

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान हरविंद्र सिंह (26), निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह के रूप में हुई है। हरविंद्र भंजराडू में एक कारोबारी के पास ड्राइवर की नौकरी करता था और किराये के कमरे में रहता था। उसकी लाश करीब 26 किमी दूर नाले से बरामद की गई।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण

बताया गया है कि शव बरामद होने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने मौके पर यह कहते हुए हंगामा किया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। तीन घंटे तक सड़क पर जाम रहा। बाद में पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने का आश्वासन देने पर लोगों को शांत किया और चक्का जाम समाप्त हुआ।

पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और हत्या के कारणों की गहन जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार को शिमला के संजौली में एक निजी स्कूल की संचालिका की दो नकाबपोश हमलावरों ने हत्या कर दी थी; उस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें