Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से खुश हुआ भारत, PM मोदी ने किया स्वागत

June 15, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से खुश हुआ भारत, PM मोदी ने किया स्वागत

नेशनल डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है, जिससे भारत बेहद खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस समझौते से इलाके में शांति और स्थिरता आएगी। साथ ही आवाजाही, व्यापार की स्वतंत्रता फिर से बहाल होगी।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का स्वागत करता हूं। इस तनाव ने विश्व भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान खड़ा किया है और कई देशों में जानमाल का नुकसान हुआ है। भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और नौवहन एवं व्यापार की स्वतंत्रता तय करने में मदद मिलेगी। हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

 

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट शेयर कर घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। दोनों देश स्विट्जरलैंड में शांति समझौते पर साइन करेंगे। इसमें अमेरिका से जेडी वेंस और ईरान से अराघची और गालिबफ शामिल होंगे। ईरान पर लगे प्रतिबंधों, फ्रीज फंड को रिलीज करने से लेकर परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अस्थायी व्यवस्थाएं लागू रहेंगी, जब तक फाइनल समझौता नहीं हो जाता।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें