Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पार्टी के प्रति समर्पण और जनता के प्रति प्रतिबद्धता: शी चिनफिंग की राजनीतिक यात्रा

June 15, 2026

पार्टी के प्रति समर्पण और जनता के प्रति प्रतिबद्धता: शी चिनफिंग की राजनीतिक यात्रा

Xi Jinping Political Journey: “मेरी प्राथमिक पहचान एक कम्युनिस्ट पार्टी सदस्य के रूप में है, और मेरा पहला दायित्व पार्टी के लिए काम करना है।”

जनवरी 1974 में शी चिनफिंग ने चीन के शैनशी प्रांत के ल्यांगच्याह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की सदस्यता ग्रहण की। एक क्रांतिकारी परिवार में जन्मे और पले-बढ़े शी बचपन से ही कम्युनिस्ट मूल्यों और विचारों से प्रभावित रहे। ल्यांगच्याह में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ रहकर, उनके साथ भोजन कर और श्रम करते हुए जीवन बिताया। पीले पठार की कठिन परिस्थितियों ने उनके कम्युनिज़्म में विश्वास को और मजबूत किया।

उत्पादन दल(प्रोडक्शन टीम) की पार्टी शाखा के सचिव से लेकर पार्टी और राज्य के सर्वोच्च नेता बनने तक, शी चिनफिंग ने पार्टी में शामिल होते समय ली गई शपथ को हमेशा याद रखा। दशकों तक उन्होंने एक कम्युनिस्ट कार्यकर्ता के राजनीतिक चरित्र और अनुशासन को बनाए रखा।

नए युग की शुरुआत के बाद, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने “लोहा गढ़ने वाले को स्वयं कठोर होना चाहिए” के संकल्प के साथ अनुशासन सुधार और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को लगातार आगे बढ़ाया। “भले ही हज़ारों-सैकड़ों लोगों को नाराज़ करना पड़े, लेकिन 140 करोड़ लोगों को निराश नहीं किया जा सकता” की भावना के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। साथ ही, पार्टी के भीतर कई केंद्रित शिक्षा अभियानों के जरिए कार्यकर्ताओं को आदर्शों और विश्वासों पर दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया गया।

शी चिनफिंग का कहना है, “चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा जनता के व्यापक हितों का प्रतिनिधित्व करती है। वह सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहती है और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाती है।”

पार्टी में शामिल होने के बाद से पिछले 52 वर्षों में, शी चिनफिंग ने एक कम्युनिस्ट पार्टी सदस्य के समर्पण के साथ “लोगों को बेहतर जीवन देना” को अपनी मूल प्रतिबद्धता और उद्देश्य के रूप में लगातार आगे बढ़ाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें