Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

G-7 समिट में फिर मिले PM मोदी और मेलोनी, इटली की प्रधानमंत्री बोलीं- हम इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित कपल

June 17, 2026

G-7 समिट में फिर मिले PM मोदी और मेलोनी, इटली की प्रधानमंत्री बोलीं- हम इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित कपल

नेशनल डेस्क: फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। इस सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि राजनीतिक बैठकों के बीच एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। G-7 सम्मेलन के दौरान जब सभी देशों के नेता सामूहिक तस्वीर खिंचवाने के लिए एकत्र हुए तब प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। बातचीत के दौरान मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई। हम दोनों इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा चर्चित कपल बन चुके हैं। इस पर दोनों नेता मुस्कुराने लगे।

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ‘मेलोडी’ नाम काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह नाम दोनों नेताओं के नामों को मिलाकर बनाया गया है। पिछले कुछ वर्षों में यह शब्द इंटरनेट पर एक मजेदार ट्रेंड के रूप में उभरा है। इस ट्रेंड की शुरुआत वर्ष 2023 में दुबई में आयोजित COP28 जलवायु सम्मेलन के दौरान हुई थी। उस समय जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था कि COP28 में अच्छे दोस्त #Melody। यह हैशटैग कुछ ही समय में वायरल हो गया और दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।

जब मोदी ने मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ टॉफी

‘मेलोडी’ ट्रेंड की लोकप्रियता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इटली यात्रा के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी नाम की टॉफियों का पैकेट भी भेंट किया था। इस खास पल का वीडियो मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। वीडियो में उन्होंने हंसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं और यह बहुत स्वादिष्ट टॉफी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें