Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं कोच होता तो वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाता’, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

June 17, 2026

‘मैं कोच होता तो वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाता’, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Vaibhav Suryavanshi News: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुए विवाद के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांजरेकर का मानना है कि मैदान पर अनुशासनहीन व्यवहार करने वाले खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश देने के लिए टीम प्रबंधन को वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच से बाहर रखना चाहिए था।

मांजरेकर ने क्या कहा?

संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता, तो अफगानिस्तान ए के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाता।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसा फैसला सिर्फ यह समझाने के लिए जरूरी होता कि मैदान पर किसी भी परिस्थिति में लड़ाई-झगड़ा स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे सामने वाले खिलाड़ी ने कितना भी उकसाया हो।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद एक तनावपूर्ण मुकाबले के दौरान हुआ, जब युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विपक्षी टीम के गेंदबाज विशन हालम्बेज के बीच कहासुनी हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। स्थिति को बिगड़ता देख मैच अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा और दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।

मैच रेफरी ने लगाई सजा

घटना की समीक्षा के बाद मैच रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों को अनुशासनहीन व्यवहार का दोषी माना। इसके तहत दोनों की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काट लिया गया। हालांकि जुर्माना लगने के बावजूद टीम प्रबंधन ने वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान ए के खिलाफ अगले मैच से बाहर नहीं किया।

मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम की अंतिम एकादश में जगह मिली। उन्होंने 28 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन पावरप्ले के दौरान ही अपना विकेट गंवा बैठे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में यह बहस तेज हो गई है कि युवा खिलाड़ियों को मैदान पर अपने व्यवहार और भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण रखने की जरूरत है या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें