हिमाचल डेस्कः मंडी जिले में पुलिस ने बड़ी नशे की खेप पकड़ी गई। प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिंद्राबनी के फोरलेन के पास नाकेबंदी कर पंजाब से आने वाले दो युवकों को 4.859 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढे़ं :-
आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपितों की पहचान 40 वर्षीय राजेश (निवासी लुधियाना) और 38 वर्षीय सतबीर सिंह (निवासी होशियारपुर) के रूप में हुई है। दोनों कुल्लू से पंजाब जा रहे थे।
चेंकिंग के दौरान पकड़ा नशा
एसटीएफ कुल्लू की टीम ने पीबी 04 एए 4470 नंबर की इटियोस कार को चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान कुल 4.859 किलोग्राम चरस कार के आगे के कंडक्टर साइड वाले दरवाजे के भीतर पैक होकर मिली। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट
एसटीएफ ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले में थाना सदर मंडी में दर्ज कर दिया है। प्रकरण की आगे की तफ्तीश थाना सदर मंडी कर रहा है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस किस स्रोत से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था।
एसटीएफ टीम के सदस्य
इस टीम की अगुवाई एएसआई भानु प्रताप कर रहे थे। इसके अलावा टीम में एएसआई भानु प्रताप के साथ आरक्षी शाहिद अली, आरक्षी मोमिन खान, महिला आरक्षी शिवानी और आरक्षी होताशान शामिल थे।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...