Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे की पहल : ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, मेमू का विस्तार वाराणसी तक

June 18, 2026

रेलवे की पहल : ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध, मेमू का विस्तार वाराणसी तक

summer special trains, Railway Seats available  गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा देने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखा है। दूसरी ओर क्षेत्रीय जनता को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दोहरीघाट औंड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक करने का फैसला लिया है।

15 जुलाई तक हैं सीटें उपलब्ध

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अनेक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 17 जून 2026 की शाम तक उपलब्ध आरक्षण स्थिति के अनुसार कई विशेष ट्रेनों में 15 जुलाई तक बड़ी संख्या में बर्थ और सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर से नई दिल्ली, दिल्ली, योगनगरी ऋषिकेश, वडोदरा, हडपसर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए संचालित विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणियों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

रेलवे की यात्रियों से आरक्षण कराने की अपील

यदि बात करें मऊ से अंबाला छावनी और कोलकाता और गाजीपुर सिटी से हडपसर जाने वाली विशेष ट्रेनों की तो इनमें भी अलग-अलग तिथियों पर आरक्षण उपलब्ध है। रेलवे ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों में समय रहते आरक्षण कर अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने की अपील की है। इसी क्रम में रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए 65121/65122 दोहरीघाट–औंड़िहार–दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा का मार्ग विस्तार वाराणसी सिटी तक करने का निर्णय लिया है। इस नई सुविधा का शुभारम्भ 19 जून 2026 को 05123 मऊ–वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ होगा।

किसानों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को मऊ से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी और दुल्लहपुर, जखनिया, सादात, औंड़िहार, रजवाड़ी, कादीपुर तथा सारनाथ होते हुए शाम 4:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इस मार्ग विस्तार से मऊ और वाराणसी सिटी के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त एवं सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें