Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही कार की टक्कर से एक्टिवा सवार 2 युवतियां घायल

June 19, 2026

जालंधर बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही कार की टक्कर से एक्टिवा सवार 2 युवतियां घायल

लुधियाना : जालंधर बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवतियां घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जबकि कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना वीरवार सुबह की है। रॉन्ग साइड आ रही कीया कंपनी की कार ने सामने से आ रहे एक्टिवा को टक्कर मार दी।

एक्टिवा पर दो युवतियां सवार थी। दोनों हादसे में घायल हो गई। दोनों को लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि कार सवार रॉन्ग साइड था और तेज रफ्तार था। लोगों ने बताया कि जब कार चालक को रोका तो वह पब्लिक से ही हाथापाई करने पर उतर आया। इस पर लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार चालक को उनके हवाले कर दिया गया। लोगों का कहना है कि जालंधर बाईपास के इस हिस्से में रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई बार लोगों द्वारा प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाए जाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों की जान लगातार जोखिम में बनी रहती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें