Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 साल बाद टूटा शरवरी और सनी कौशल का रिश्ता? सामने आई ये वजह

June 19, 2026

6 साल बाद टूटा शरवरी और सनी कौशल का रिश्ता? सामने आई ये वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी और अभिनेता सनी कौशल के रिश्ते को लेकर पिछले कई वर्षों से चर्चाएं होती रही हैं। साल 2020 से दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार सामने आती रही थीं, हालांकि दोनों कलाकारों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शरवरी और सनी कौशल अब कथित तौर पर साथ नहीं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बजाय अपने-अपने करियर पर ध्यान देने का फैसला किया है। शरवरी इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं और लगातार बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। दूसरी ओर सनी कौशल भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। व्यस्त शेड्यूल और अलग-अलग प्राथमिकताओं के कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब तक न तो शरवरी और न ही सनी कौशल ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। दोनों की ओर से रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इन रिपोर्ट्स की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

वेदांग रैना के साथ भी जुड़ चुका है नाम

पिछले कुछ महीनों से शरवरी का नाम अभिनेता वेदांग रैना के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों ने हाल ही में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में साथ काम किया है। फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरवरी और वेदांग सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘मैं वापस आऊंगा’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना हो रही है। फिल्म में शरवरी, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें