Home Vastu Tipes : घर का डाइनिंग एरिया केवल भोजन करने का स्थान नहीं होता, बल्कि यह परिवार की एकता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल पर रखी कुछ वस्तुएं घर की आर्थिक स्थिति और पारिवारिक सुख-शांति को प्रभावित कर सकती हैं। यदि लंबे समय से आर्थिक परेशानियां या घर में नकारात्मक माहौल बना हुआ है, तो डाइनिंग टेबल पर रखी चीजों पर एक नजर डालना फायदेमंद हो सकता है।
1. दवाइयों को भोजन स्थल से रखें दूर
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि डाइनिंग टेबल पर दवाइयां रखना शुभ नहीं माना जाता। यह घर में बीमारी और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का संकेत माना जाता है। दवाओं को हमेशा निर्धारित मेडिकल कैबिनेट या अलमारी में ही रखना बेहतर होता है।
2. टूटे या चटके बर्तनों का न करें इस्तेमाल
डाइनिंग टेबल पर रखे टूटे-फूटे प्लेट, कप या अन्य क्रॉकरी आर्थिक नुकसान और दरिद्रता का कारण माने जाते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसे बर्तनों का उपयोग घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है। इसलिए केवल साफ और साबुत बर्तनों का ही प्रयोग करें।
3. पुराने बिल और कागजों से बढ़ सकता है तनाव
कई लोग डाइनING टेबल को अस्थायी ऑफिस डेस्क की तरह इस्तेमाल करते हैं और उस पर बिल, रसीदें या अखबार छोड़ देते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस तरह का बिखराव मानसिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता को बढ़ा सकता है। भोजन क्षेत्र को हमेशा व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना चाहिए।
4. सूखे फूल और कांटेदार पौधों से बचें
डाइनिंग टेबल की सजावट के लिए सूखे फूल या कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ये सकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं और परिवार में तनाव या विवाद की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ताजे फूल घर में ताजगी और सकारात्मकता का संचार करते हैं।
5. खाली नमकदानी न रखें
वास्तु शास्त्र में नमक को शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। डाइनिंग टेबल पर रखी नमकदानी का खाली होना शुभ नहीं माना जाता। इसे भरा रखना घर में सुख, शांति और समृद्धि का संकेत माना जाता है।
ये भी पढ़ें…
समृद्धि बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
डाइनिंग एरिया में लगाएं आईना
वास्तु के अनुसार, डाइनिंग टेबल के सामने लगा बड़ा आईना भोजन और समृद्धि के प्रतीक को दोगुना करने का संकेत देता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने की मान्यता है।
ताजे फलों की टोकरी रखें
डाइनिंग टेबल के मध्य में ताजे फलों से भरी टोकरी रखने को शुभ माना जाता है। यह घर में अन्न, धन और खुशहाली के आगमन का प्रतीक माना जाता है।