Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जले 2 लोग

June 19, 2026

200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जले 2 लोग

नेशनल डेस्क: पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद शॉट सर्किट से कार में आग लग गई और पूरी तरह खाक हो गई।

इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं कार गिरते समय एक महिला और दो बच्चे बाहर खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत काफी नाजुक बनीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें