Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

मसाना में बीसीएल शराब फैक्ट्री में लगी आग, लोगों को सांस लेने में दिक्कत

June 19, 2026

मसाना में बीसीएल शराब फैक्ट्री में लगी आग, लोगों को सांस लेने में दिक्कत

बठिंडा : बठिंडा जिले के मसाना गांव में स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री से निकला घना धुआं आसपास के इलाकों में फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धुएं के कारण हवा प्रदूषित हो गई है, जिससे सांस की बीमारी वाले मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से हवा की गुणवत्ता की जांच करने और स्वास्थ्य सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को पूरी तरह बुझाने की लगातार कोशिश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें