Today weather 21 June 2026: उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे कई राज्यों में अब मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 80 से 89 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर 23 जून तक जारी रह सकता है। 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दे सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी मौसम सक्रिय हो गया है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है। आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बिजनौर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, एटा और अलीगढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- कड़ी निगरानी के बीच आज दोबारा होगी NEET-UG की परीक्षा, छात्रों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश
बिहार में आंधी-तूफान का खतरा
बिहार के कई हिस्सों में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी पटना समेत नवादा, सिवान, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर और किशनगंज में शाम के समय तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।
राजस्थान में भी राहत की उम्मीद
राजस्थान में लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अलवर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नागौर और अजमेर में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें- योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने महान विभूतियों को किया याद
वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शिमला, कुल्लू, सोलन, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भी मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। नीलगिरि, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी और कृष्णागिरि जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...