Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को बर्बाद करने आए थे’, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप

June 21, 2026

‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को बर्बाद करने आए थे’, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप

Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। रिजिजू ने कहा कि ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए राहुल गांधी ने यहां डाइविंग की थी, जो बल्कुल सही नहीं है।

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन

किरेन रिजिजू ने रविवार को श्री विजयपुरम में ‘विकसित भारत’ सम्मेलन में संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और अंडमान-निकोबार के लिए केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। रिजिजू ने कहा, “अंडमान-निकोबार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है। इसे पूरा करने के लिए हम लोग भी अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार बहुत ही आकर्षक जगह है, जहां वन्य जीव और समुद्री जीवन का अपना एक स्थान है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। यहां के वातावरण को बनाए रखने के लिए कानून है। यहां क्लामेट की दृष्टि से संरक्षण और इकोसिस्टम को बर्बाद किए बगैर विकास हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट की कल्पना की गई है। यहां व्यापार करने वाले लोग जानते हैं कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं। नए प्रोजेक्ट के बाद यहां आर्थिक परिवर्तन होगा।

भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही

इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। रिजिजू ने कहा, “भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। हम लोग भी पहले से इसकी उम्मीद कर रहे थे।” राहुल गांधी का नाम लिए बगैर किरेन रिजिजू ने कहा, “यहां अंदर की सुंदरता, जीव-जंतु और यहां की लाइफ को समझने के लिए मैंने डाइविंग की, लेकिन दूसरे व्यक्ति (राहुल गांधी) ने प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए यहां डाइव लगाई। वे इस इलाके को प्रमोट करने के लिए नहीं, बल्कि बर्बाद करने के लिए तस्वीरें खींचने आए। यह बिल्कुल ठीक नहीं है और देश में इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री ने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा, “यह कोई मजाक का विषय नहीं है। इसको गंभीरता से लेकर हमें ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित अंडमान-निकोबार’ को देखना है।” उन्होंने यह भी कहा कि अंडमान-निकोबार में क्लाविटी टूरिस्ट और अच्छे नागरिक को आना चाहिए। यहां हंगामा करने वाले और गंदगी फैलाने वाले नहीं आने चाहिए। किरेन रिजिजू ने अपील करते हुए कहा कि अंडमान-निकोबार को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह बनाकर रखना है। इस क्षेत्र को विकसित भी करना है और यहां के मूल्यों को भी बचाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें