आंकड़ों के अनुसार 21 जून की शाम को 9 बजे तक चीन में इस साल ड्रैगन बोट फेस्टिवल में बॉक्स ऑफिस की कमाई 39 करोड़ 20 लाख युआन रही और स्क्रीनिंग की कुल संख्या 14 लाख 40 हजार थी। यह चीन के फिल्म इतिहास में ड्रैगन बोट फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की संख्या का नया रिकार्ड है।
बताया जाता है कि ड्रैगन बोट फेस्टिवल की तीन दिन की छुट्टियों के दौरान करीब 20 फिल्में लांच हुईं, जो पिछले 10 सालों में नया रिकार्ड है। इन फिल्मों में विज्ञान, युवा और एनिमेशन आदि कई विषय शामिल हैं। इससे ग्रीष्मकालीन फिल्म सीज़न में फिल्म देखने का क्रेज़ पहले ही जगा दिया गया।
फिल्म “डिर यू” चीन के हांगकांग व मकाओ के अलावा, सिंगापुर, मलेशिया और ब्रुनेई आदि देशों और क्षेत्रों में भी रिलीज हो चुकी है। इसमें प्रवासी चीनियों में दिल को छू लेने वाली कहानियां सुनाई गई।
आंकड़ों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के दौरान 80 नई फिल्में क्रमशः लांच होंगी। इनमें इतिहास, कॉमेडी, प्यार, चीनी शैली का एनीमेशन और विज्ञान कथा आदि शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)