Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

June 22, 2026

एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब डेस्क: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 518 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव दाऊदपुर जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारकोटिक्स सेल टीम को मिली थी गुप्त सूचना 

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी नशे की दलदल में फंस चुका था और वह नशे की पूर्ति के लिए नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 518 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी से पूछताछ की जा रही

 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें