Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Heatwave से राहत! पंजाब के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी; जानें अगले तीन दिनों का हाल

June 23, 2026

Heatwave से राहत! पंजाब के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी; जानें अगले तीन दिनों का हाल

Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम खराब रह सकता है।

ये भी पढ़ें:

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा के पास बने मौसम तंत्र के कारण पंजाब में मौसम बदला हुआ है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और कई जगहों पर बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जून तक राज्य में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

अगले तीन दिनों का संभावित मौसम

24 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

25 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और संगरूर सहित आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

26 जून: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें