
लंदन : इंगलैंड में 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी भारतीय दल से इतर अलग ड्रैसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। यह फैसला 16 से कम उम्र के खिलाड़ियों की सुरक्षा से संबंधित आईसीसी और ईसीबी की नीतियों के अनुसार लिया गया है।
15 वर्षीय सूर्यवंशी को मैचों के दौरान और टीम की चर्चा के दौरान भारतीय ड्रैसिंग रूम का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन पांचों वैन्यू पर उन्हें कपड़े बदलने के लिए अलग ड्रैसिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह नियम आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैचों के लिए लागू होगा या नहीं जोकि इंगलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले खेला जाना है।
फुटबॉल में भी आर्सेनल के मैक्ड डाउमैन को टीम के अन्य खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करना पड़ा था जब तक वह पिछले साल दिसंबर में 16 वर्ष के नहीं हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...