“चीन लोक गणराज्य का जातीय एकता और प्रगति संवर्धन कानून” इस वर्ष 1 जुलाई से आधिकारिक तौर पर लागू हो जाएगा। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने 24 जून को देश की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून और देश के जातीय कार्यों से संबंधित जानकारी दी और पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
बताया गया है कि इस कानून का निर्माण करना कॉमरेड शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा सौंपा गया एक प्रमुख राजनीतिक और विधायी कार्य है। अगस्त 2023 में, सीपीसी केंद्रीय समिति ने कानून निर्माण परियोजना को मंजूरी दी, जुलाई 2024 में, सीपीसी 20वीं केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्ण सत्र में कानून बनाने का स्पष्ट प्रस्ताव रखा गया। अगस्त 2025 में, शी चिनफिंग ने कानून मसौदे के अध्ययन के लिए सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता की।
यह पिछले 30 वर्षों में सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो द्वारा अध्ययन किया गया पहला कानून है। सीपीसी केंद्रीय समिति के केंद्रीकृत और एकीकृत नेतृत्व ने कानून बनाने की पूरी प्रक्रिया को, इसकी शुरुआत से लेकर इसके मसौदा तैयार करने और विचार-विमर्श तक, संचालित किया। “जातीय एकता और प्रगति संवर्धन कानून” नए युग में संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों को लागू करने, जातीय मामलों को संभालने और जातीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मूलभूत कानून है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि वर्ष 2012 से वर्ष 2025 तक, चीनी में भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश, निंगश्या हुइ जातीय स्वायत्त प्रदेश और शिच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश सहित 5 स्वायत्त प्रदेशों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 32.5 खरब युआन से बढ़कर 86.6 खरब युआन हो गया। सभी जातीय समूहों के लोग चीनी शैली के आधुनिकीकरण की एक नई यात्रा पर निकले हैं।
शिनच्यांग में तथाकथित “जबरन श्रम” के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीनी राष्ट्रीय जातीय मामले आयोग के निदेशक छन रेइफ़ंग ने कहा कि “जातीय एकता और प्रगति संवर्धन कानून” स्पष्ट रूप से उन नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करता है जो विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं या व्यवसाय शुरू करते हैं। शिनच्यांग के श्रम बल को अन्य रोजगारों में स्थानांतरित करने का कार्य सभी जातीय समूहों के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी जातीय समूहों के लोगों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करना और उनकी आर्थिक आय में सुधार करना है। यह पूरी तरह से शिनच्यांग के लोगों के लिए व्यावहारिक कार्य और अच्छी बात है।
छन रेइफ़ंग ने यह भी कहा कि शिनच्यांग के सभी निवासी जो काम करने के लिए बाहर गए, उन्होंने स्वेच्छा से ऐसा किया, अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने और अपने कौशल को बढ़ाने की व्यक्तिगत इच्छा के आधार पर। “जबरन पलायन” या “जबरन श्रम” जैसी कोई बात बिल्कुल नहीं थी। ऐसे दावे बेहद बेतुके और हास्यास्पद हैं। वहीं, शीत्सांग के बोर्डिंग स्कूलों में “जबरन आत्मसातकरण,” “जबरन बोर्डिंग,” और “मानवाधिकार उल्लंघन” के दावों के जवाब में, सीपीसी केंद्रीय समिति के संयुक्त मोर्चा कार्य विभाग के उप मंत्री तुआन यिच्युन ने कहा कि विदेशी मीडिया में कुछ रिपोर्टें वस्तुनिष्ठ तथ्यों से पूरी तरह असंगत हैं।
उनका कहना है कि बोर्डिंग स्कूल प्रणाली चीन की जातीय समानता और शैक्षिक निष्पक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को सटीक रूप से दर्शाती है। चीन सरकार द्वारा विशिष्ट राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर लागू की गई इस नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी जातीय समूहों को समान शैक्षिक अधिकार प्राप्त हों, न कि किसी विशिष्ट जातीय समूह को। दूसरी ओर, चीन में बोर्डिंग स्कूल उन स्कूलों को कहते हैं जो छात्रों को आवास और भोजन प्रदान करते हैं, लेकिन यह कोई बंद स्कूल या सैन्यीकृत प्रबंधन नहीं है। परिसर में रहना छात्र की इच्छा पर निर्भर करता है, जो छात्र और उसके माता-पिता की व्यक्तिगत पारिवारिक और शैक्षिक आवश्यकताओं पर आधारित होता है।
तुआन यिच्युन ने कहा कि इस नीति की प्रभावशीलता को देखते हुए, तिब्बती किसानों और पशुपालकों में अपने बच्चों को बोर्डिंग स्कूलों में भेजने की प्रबल इच्छा है। जैसा कि सभी जानते हैं, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश बहुत विशाल है और इसके निवासी बिखरे हुए हैं, जिससे किसानों और पशुपालकों के लिए अपने बच्चों को स्कूल भेजना बहुत महंगा हो जाता है, और माता-पिता पर अपने बच्चों को लाने-ले जाने का भारी बोझ पड़ता है।
इसे देखते ही, पठारी क्षेत्र में सभी जातीय समूहों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने और लोगों की इच्छाओं का अनुपालन करने के लिए, चीन सरकार ने कुछ ग्रामीण और पशुपालन क्षेत्रों में बोर्डिंग प्रणाली लागू की है, इसका उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिस्थितियां बेहतर ढंग से प्रदान करना और माता-पिता एवं छात्रों की जरूरतों को पूरा करना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)