Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के लिए पैसे ना देने पर भाई ने भाई की गला रेतकर की हत्या

June 25, 2026

नशे के लिए पैसे ना देने पर भाई ने भाई की गला रेतकर की हत्या

करनाल : करनाल शहर की रास रेजिडेंसी में स्मैक के आदी भाई ने अपने ही भाई की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने भाई से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे, पैसे न देने पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आरएएस रेजिडेंसी का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान आरएएस रेजिडेंसी निवासी 28 वर्षीय कमल शर्मा के रूप में हुई है। वे मूल रूप से समानाबाहू के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार, कमल और उसके भाई कपिल के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े कारण यह था कि कपिल स्मैक पीने का आदी है और उसने कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे लेकिन कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे गुस्से में आकर कपिल ने कमल के गले में टूटी हुई बोतल से वार किया। जिससे उसकी ब्लिडिंग शुरू हो गई, उस वक्त कमल की मां भी घर पर ही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें