Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? जानें कहां पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

June 26, 2026

Gold-Silver Price: आज कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? जानें कहां पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार (26 जून) को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति के संकेतों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं।

RBI sold Gold
RBI sold Gold

आज कितना सस्ता हुआ सोना?

आज 24 कैरेट सोना 940 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,40,130 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,41,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी 860 रुपये घटकर 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को इसका भाव 1,29,220 रुपये था।

चांदी के दाम में भी नरमी

चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को प्रति किलो 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आज इसमें 100 रुपये प्रति किलो की अतिरिक्त कमी आई है। फिलहाल चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में जल्द कटौती की संभावना कम होने से सोने की मांग प्रभावित हुई है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश से मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। इसी का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें…

क्या आगे फिर बढ़ेंगे दाम?

हालांकि मौजूदा गिरावट के बावजूद कई वैश्विक विशेषज्ञ लंबी अवधि में सोने को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS का अनुमान है कि मौजूदा कमजोरी अस्थायी हो सकती है। फर्म का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकी फेड के अगले फैसलों पर टिकी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें