Best Places To Visit In Uttarakhand During Monsoon: अगर आप बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड आपके लिए शानदार जगह हो सकती है। इस मौसम में यहां की हरियाली, पहाड़ और झरने बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होती है, लेकिन कई जगहें ऐसी भी हैं जहां आप आराम से घूमने का मजा ले सकते हैं।
मालदेवता
देहरादून के पास स्थित मालदेवता प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है। यहां नदी, पहाड़ और हरियाली का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आप यहां कैंपिंग और दूसरी एडवेंचर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।
गूलरभोज बैराज
अगर आप कुमाऊं जा रहे हैं, तो गूलरभोज बैराज जरूर देखें। यहां बारिश के बाद यहां का नजारा और भी सुंदर हो जाता है। आसपास कई मंदिर और घूमने लायक जगहें भी हैं।
ये भी पढ़ें:
ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास
मानसून में ऊंचे पहाड़ों की बजाय ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास घूमना बेहतर माना जाता है। कौडियाला और आसपास के हरे-भरे इलाके इस मौसम में काफी सुंदर लगते हैं। हालांकि, तेज बारिश के समय राफ्टिंग जैसी गतिविधियां बंद हो सकती हैं।
फूलों की घाटी
बारिश के मौसम में फूलों की घाटी अपनी सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। यहां अलग-अलग रंगों के फूल खिलते हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास है।
नाग टिब्बा ट्रैक
अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो नाग टिब्बा ट्रैक अच्छा विकल्प है। मानसून में यहां चारों तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम भी बेहद सुहावना रहता है।
ये भी पढ़ें:
कितना आएगा खर्च?
अगर आप 1 या 2 दिन की यात्रा करते हैं, तो लगभग 5,000 से 6,000 रुपये में आपका ट्रिप आराम से पूरा हो सकता है। होटल, यात्रा और खाने का खर्च आपकी पसंद के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।