Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के स्क्रैप मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और 20 वाहन जलकर खाक

June 26, 2026

चंडीगढ़ के स्क्रैप मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और 20 वाहन जलकर खाक

चंडीगढ़: डड्डूमाजरा के टोगा रोड स्थित स्क्रैप मार्केट में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर खड़े करीब 20 वाहन भी आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए। स्क्रैप मार्केट में मौजूद पुराने वाहन और उनके स्पेयर पार्ट्स बड़ी मात्रा में रखे हुए थे, जो आग लगने के बाद तेजी से जल उठे।

Chandigarh's scrap market fire
Chandigarh’s scrap market fire

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हो चुका था। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की संभावना जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

ये भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें