Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं भारत का दौरा

June 28, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में कर सकते हैं भारत का दौरा

वॉशिंगटन : अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है। इससे भारत-अमरीका संबंधों में बढ़ती गति का संकेत मिलता है। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के भी करीब पहुंच रहे हैं। व्हाइट हाउस में एक विशेष साक्षात्कार में रुबियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के सिलसिले में इस वर्ष के अंत से पहले भारत आएंगे।

रुबियो ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल में हुई बैठक के बाद भारत-अमरीका संबंध और मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हमारे संबंध काफी मजबूत हैं। प्रधानमंत्री के साथ हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता को लेकर भी आशा जताई। उन्होंने कहा, हम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहे हैं। हम इसके अंतिम चरण में हैं और बातचीत काफी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन क्वाड देशों के नेताओं की अगली बैठक का भी इंतजार कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें