Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

itel ने लॉन्च किया नया Power 451 फीचर फोन, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और 55 दिन की बैटरी का दावा

June 28, 2026

itel ने लॉन्च किया नया Power 451 फीचर फोन, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और 55 दिन की बैटरी का दावा

गैजेट डेस्क: itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह देश का ऐसा फीचर फोन है, जिसमें AI आधारित कॉल नॉइज रिडक्शन (AI-ENC) तकनीक दी गई है। यह फीचर कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है, जिससे बात करने का अनुभव पहले से बेहतर हो जाता है।

कीमत 

itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये तय की गई है। यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट भी दे रही है यानी यदि इस अवधि में फोन में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो उसे बदला जा सकता है।

AI तकनीक 

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका AI एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (AI-ENC) फीचर है। कंपनी के अनुसार, यह तकनीक बाजार, सड़क, ऑफिस या अन्य शोर-शराबे वाली जगहों पर कॉल करते समय बैकग्राउंड की आवाज को काफी हद तक कम कर देती है। इससे सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज अधिक स्पष्ट सुनाई देती है।

itel Power 451 feature phone
 

डिस्प्ले और डिजाइन

itel Power 451 में 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ बॉक्स में एक फ्री प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दिया जाता है, जिससे फोन को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

दमदार बैटरी और Type-C चार्जिंग

फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सुपर बैटरी मोड के साथ यह डिवाइस 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है, जो आज के समय में अधिक सुविधाजनक माना जाता है।

बाकी फीचर्स भी हैं खास

फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल लॉग्स तक का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। फोन में VGA कैमरा, 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और King Voice वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है।

itel Power 451 की प्रमुख खूबियां

डिस्प्ले: 2.4 इंच

AI कॉल नॉइज रिडक्शन (AI-ENC)

बैटरी: 2500mAh

चार्जिंग: Type-C

स्टैंडबाय टाइम: 55 दिनों तक

स्टोरेज: 32GB तक बढ़ाने की सुविधा

कॉल रिकॉर्डिंग: ऑटोमैटिक

कैमरा: VGA

वॉयस असिस्टेंट: King Voice

भाषाओं का सपोर्ट: 10 भाषाएं

रंग विकल्प: ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें