Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के 532 किलोमीटर लंबे इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आ रहे नशे और हथियार हमारे लिए चुनौती: धालीवाल

June 28, 2026

पंजाब के 532 किलोमीटर लंबे इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आ रहे नशे और हथियार हमारे लिए चुनौती: धालीवाल

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप धालीवाल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य को नशा-मुक्त और गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कामों की जानकारी सांझा की। धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पिछले साढ़े चार साल से पंजाब की धरती से इन दो बड़ी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए लगातार एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है।

शुक्रवार को पार्टी ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि मान सरकार की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पंजाब से ड्रग्स पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और हर एक गैंगस्टर सलाखों के पीछे नहीं चला जाता।

धालीवाल ने कहा कि सरकार द्वारा पंजाब पुलिस ने शुरू किए गए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। 1 मार्च, 2025 से 25 जून, 2026 तक पुलिस ने कुल 5091 केस दर्ज किए हैं और 7105 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिसमें 3103 किलोग्राम हेरोइन, 2.4 किलोग्राम स्मैक, 831 किलोग्राम अफीम, 6 क्विंटल 74 किलोग्राम पोस्त, 84 क्विंटल 789 किलोग्राम हशीश, 10 क्विंटल गांजा, 4 क्विंटल कोकीन, 5 क्विंटल आईस और 165 किलोग्राम नशीला पाउडर शामिल है। इसके अलावा तस्करों से 2100 नशीले पदार्थ, इंजेक्शन और कैप्सूल बरामद किए गए हैं, साथ ही रिकॉर्ड 18 करोड़ 73 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की यह पहली ऐसी सरकार है जिसने बड़े ड्रग डीलरों और तस्करों के घर गिराए हैं। पंजाब पुलिस ग्राउंड लेवल पर पूरी तरह लगी हुई है। हालांकि, उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजे जा रहे हैं, जो हमारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

धालीवाल ने आगे कहा कि बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवान पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी की कमी के कारण कभी-कभी ड्रोन ड्रग्स या हथियार गिराकर वापस चले जाते हैं। अगर केंद्र सरकार ने हमारी मांग के अनुसार बॉर्डर पर ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ दिया होता, तो अब तक पंजाब से ड्रग्स पूरी तरह खत्म हो गया होता।

Kuldeep Dhaliwal

धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर खत्म हो। वे चाहते हैं कि पंजाब का माहौल हमेशा तनावपूर्ण बना रहे और राज्य के युवा ड्रग्स के दलदल में फंसे रहें। उन्होंने कहा कि गुजरात के कई ड्रग तस्कर भी पंजाब में पकड़े गए हैं, जो इसके पीछे की गहरी साजिश को दिखाता है। इसके बावजूद, राज्य के डीजीपी द्वारा शुरू किए गए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 562 जगहों पर छापेमारी करके 332 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 147 खतरनाक अपराधी शामिल हैं जिनसे बड़ी घटनाओं का खतरा था।

अब तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 40,353 हो गई है। इसके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया था, ताकि आम जनता बिना किसी डर के गैंगस्टरों के खिलाफ जानकारी दे सके, जिसे जनता का पूरा समर्थन मिला।

उन्होंने आगे कहा कि दुबई, इंग्लैंड और कनाडा जैसे विदेशी देशों से पंजाब में काम कर रहे गैंगस्टर हमारे लिए एक बड़ी चुनौती हैं। मान सरकार उनके सभी ठिकानों पर कड़ी नज़र रख रही है, लेकिन विदेश में बैठे इन अपराधियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की मदद ज़रूरी है, जो भाजपा की गलत नीयत के कारण नहीं मिल पा रही है। अगर केंद्र सही नीयत से मदद करे, तो ये मसले पल भर में हल हो सकते हैं।

कुलदीप धालीवाल ने मान सरकार की जनहित नीतियों पर रोशनी डालते हुए कहा कि एक तरफ जहां सरकार जुर्म के खिलाफ सख्त है, वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को बड़ी राहत भी दे रही है। मान सरकार ने माताओं-बहनों को हर महीने 1000 और 1500 रुपये की आर्थिक मदद, पंजाब के हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, हर परिवार को 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड और किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है। आम आदमी पार्टी पंजाब की खुशहाली और सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें