
Passenger pushed from bus : बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती रोडवेज बस में एक यात्री के साथ कथित मारपीट और उसे बस से धक्का देकर नीचे फेंकने की घटना सामने आई है। सड़क पर गिरने से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि बस के परिचालक और उसके साथी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चलती बस से बाहर धक्का दे दिया। घायल यात्री ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सुबह खेकड़ा के पाठशाला स्थित स्टैंड से रोडवेज बस में घर लौट रहे थे। इसके लिए काठा गांव का टिकट लिया था। आरोप है कि काठा पहुंचने पर बस रोकने का आग्रह किया तो चालक ने और तेज दौड़ा दी। बागपत बाईपास पर लेकर पहुंच गया।
आपत्ति करने पर परिचालक ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर चलती बस से खिड़की से धक्का दे दिया, वह हाईवे पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया। जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंची पत्नी पिंकी उनको मेरठ लेकर गई। घटना की पुलिस से शिकायत की गई। उधर, कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...