Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने लुकाशेंको से भेंट की

June 29, 2026

शी चिनफिंग ने लुकाशेंको से भेंट की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 29 जून की सुबह राजधानी पेइचिंग में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और बेलारूस आपसी विश्वास और समर्थन के सच्चे दोस्त हैं, साझा विकास व समृद्धि के लिए अच्छे साझेदार हैं और सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदार हैं।

चीन-बेलारूस संबंध अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरी उतर कर इतिहास में सबसे अच्छे दौर में गुजर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास चट्टान की तरह मजबूत है और सहयोग में उपलब्धियां हासिल हुई हैं। तथ्यों से साबित हुआ है कि चीन और बेलारूस के बीच व्यापक सहयोग बढ़ाना ऐतिहासिक विकास के रुझान के अनुरूप ही नहीं दोनों देशों के लोगों के मूल हितों के अनुरूप भी है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और बेलारूस को रणनीतिक संपर्क कायम रखते हुए द्विपक्षीय संबंधों के उच्च स्तर पर विकास बढ़ाना चाहिए। चीन बेलारूस के साथ मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का समान निर्माण करने के साथ चार वैश्विक पहलों का कार्यान्वयन करना चाहता है।

वहीं, अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि चीन बेलारूस का सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यवहारिक सहयोग व्यापक रूप से बढ़ रहा है। इससे बेलारूस के आर्थिक और सामाजिक विकास को अहम समर्थन मिला। बेलारूस चीन के साथ संबंधों पर बड़ा ध्यान देता है और चीन के साथ रणनीतिक संपर्क व सहयोग बढ़ाना चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में बेलारूस चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क कायम रखना चाहता है, ताकि एक साथ विश्व व क्षेत्रीय शांति, विकास और स्थिरता बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें