जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों, बाग-बगीचों और निजी संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार जिले के भलेसा के खलजुगासर इलाके में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आई। इससे कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों की खड़ी फसलें और फलदार बाग-बगीचे पूरी तरह तबाह हो गए। इसके अलावा कई मकानों और अन्य निजी संपत्तियों को भी क्षति पहुंची है।\
#WATCH | Jammu and Kashmir: Heavy rainfall caused widespread damage in Bhalessa, with a cloudburst reported in the Khaljugaser area, damaging crops, orchards, and property. Several roads were blocked, leaving the Bhatyas area cut off for hours. pic.twitter.com/UBQCzza4fN
— ANI (@ANI) July 1, 2026
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिले की कई प्रमुख सड़कें बंद हो गईं। वहीं, कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश के चलते अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि, अब तक वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
बादल फटने के कारण क्षेत्र के कई नाले उफान पर आ गए, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और मिट्टी का कटाव हुआ। सड़कें बंद होने से आवश्यक सेवाओं और यातायात पर भी असर पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रशासन सड़कें जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मशीनरी की मदद से युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें :-