Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अहमियत को साबित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन

July 1, 2026

अहमियत को साबित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन

26 जून को खत्म हुए चौथे चीन इंटरनेशनल सप्लाई चेन एक्सपो यानी सीआईएससीई ने साबित किया है कि चीन की सप्लाई चेन यानी आपूर्ति श्रृंखलाओं विशेषकर सेमीकंडक्टर और चिप की दुनिया में अब भी चीन पर दुनिया कहीं ज्यादा निर्भर है। चीन की राजधानी पेइचिंग में 22 को शुरू हुए इस आयोजन का थीम वाक्य “दुनिया को जोड़ना, भविष्य बनाना” रहा। इस आयोजन से जुड़ी सबसे अहम बात यह रही कि इसके जरिए वैश्विक कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए योग्य भागीदार खोजने में जहां मदद मिली, वहीं तकनीक के इस्तेमाल के तरीकों को जानने और उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान का तरीका साझा करना आसान रहा। इन अर्थों में देखें तो यह आयोजन वैश्विक स्तर का अपनी तरह का अनूठा और अहम मंच बन चुका है।

इस साल के एक्सपो में “6 चेन और 1 ज़ोन” का ढांचा अपनाया गया, जिसमें डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्मार्ट विनिर्माण, उन्नत विनिर्माण, हरित कृषि, स्वस्थ जीवन, स्मार्ट गाड़ियां, स्वच्छ ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला सेवा क्षेत्रों को सामिल किया गया था। इस आयोजन के साथ इस बार नया एआई ज़ोन भी शुरू किया गया, जिसमें एनवीआईडीआईए, इंटेल, क्वालकॉ, अलीबाबा जैसी कई अन्य वैश्विक स्तर की कंपनियों का एआई इकोसिस्टम लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें डेटा कलेक्शन से लेकर इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग और असल दुनिया में एआई के वास्तविक इस्तेमाल तक की व्यवस्था और प्रक्रिया दिखाई-समझाई गई। एआई के जरिए किस तरह इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, सटीक खेती, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट मोबिलिटी, एनर्जी मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिल रहा है, उसे इस दौरान प्रस्तुत किया गया। इसके जरिए यह एक्सपो यह प्रस्तुत करने में सफल रहा कि किस तरह तकनीक की दुनिया और उद्योग में नवाचार के संतुलित इस्तेमाल से बदलाव लाया जा रहा है। 

इस आयोजन में दुनियाभर के 85 देशों से कुल 676 कंपनियों और भागीदारों ने हिस्सा लिया। इसमें हर तरह के भागीदारों को अगर जोड़ दें तो यह संख्या 1,200 से ज़्यादा हो जाती है। इस आयोजन में विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी कुल आयोजन का करीब 36.5 प्रतिशत रही, जबकि फॉर्चुन ग्लोबल 500 की सूची वाली एवं उद्योग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों की हिस्सेदारी 64.5 प्रतिशत रही। 

इस भव्य और नवाचार केंद्रिय आयोजन में एनवीआईडीआईए, एप्पल, और एयरबस जैसे पुरानी कंपनियों ने एक बार फिर हिस्सेदारी की। इस दौरान एनवीआईडीआईए ने चीन के स्थानीय भागीदार के साथ अपना एआई “फाइव-लेयर केक” पेश किया; जबकि एप्पल ने तीन चीनी आपूर्तिकर्ताओं के साथ स्मार्ट और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और उत्पाद को प्रदर्शित किया। इस दौरान दुनिया की बड़ी हवाई जहाज निर्माता कंपनी एयरबस ने 15 बड़ी एविएशन कंपनियों के ग्रुप का नेतृत्व करते हुए बड़े विमानों का पूरी लाइफ-साइकिल को प्रस्तुत किया। इस आयोजन में एसके ग्रुप, स्काईवर्क और कैडेन्स जैसी नई कंपनियों की हिस्सेदारी भी महत्वपूर्ण रही।  इस आयोजन में चीन की दिग्गज कंपनी जियॉगन न्यू एरिया Xiong’an New Area ने पहली बार स्वायत्त रूप से हिस्सेदारी की। साथ ही एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग चेन के तहत लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमीज़ोन में भविष्य की टेक्नोलॉजी को लेकर काम कर रही दुनिया की करीब 30 प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 160 से ज़्यादा नए उत्पाद, तकनीक और सेवाओं को भी पहली बार पेश किया गया। इस दौरान आयोजन के लांच केंद्र पर 30 से ज़्यादा बड़ी कंपनियों ने अपने उत्पादों को लांच किया। इस आयोजन की खासियत रही सीमेन्स और हनीवेल जैसी कंपनियों का चीन में पहली बार औद्योगिक एआई एवं कार्बन-कमी वाले समाधानों का प्रस्तुत करना। इससे साफ है कि चीन सप्लाई चेन में वैश्विक कंपनियों का भरोसा बढ़ा है। 

इस एक्सपो के दौरान 60 से ज़्यादा साइड इवेंट्स के आयोजन से भी इसकी महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे ही आयोजनों में 2026 ग्लोबल सप्लाई चेन प्रमोशन रिपोर्ट और रेजिलिएंस इंडेक्स भी जारी किये गये। साइड इवेंट के तहत दुनिया के 13 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रमोशन और मैचमेकिंग सेशन आयोजित किए। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक— उमेश चतुर्वेदी)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें