इंटरनेशनल डेस्क: पूर्वोत्तर थाईलैंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इस हादसे में 8 भिक्षुओं की जान चली गई है।
मुकदाहान के गवर्नर वोरयान बुन्नारत ने कहा कि पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। इसके अलावा 14 अन्य घायल भिक्षुओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी 11 वर्षीय लड़का है और उनकी हिरासत में है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने देखा था कि वाहन ने अपना संतुलन खो दिया था, जिसके बाद वह सड़क से फिसलकर सीधे उनके समूह से आ टकराया।
बता दें राजधानी बैंकॉक से लगभग 600 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित मुकदाहान प्रांत के कुल 35 बौद्ध भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले हुए थे और रास्ते में उनके साथ यह हादसा हो गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...