यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक बार फिर युद्ध के नियमों को दरकिनार करते हुए यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर हमला किया है। रूस ने एंबुलेंस स्टेशन, रिसर्च संस्थान, होटल को निशाना बनाया गया। इन हमलों में 13 लोगों की जान चली गई। जेलेंस्की ने दावा किया कि पूरी रात रूसी ड्रोन ने यूक्रेन में तबाही मचाई। रूस ने यूक्रेन पर 70 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। इनमें लगभग आधी बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
ये भी पढ़ें :-
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा कि रूस के हमलों के बाद राहत और बचाव कार्रवाई कीव में अभी भी जारी है। बचाव दल मलबा हटा रहे हैं, लोगों की तलाश कर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। शहर में 20 से ज्यादा जगहों पर नुकसान हुआ है, जिनमें से ज्यादातर आम लोगों के रहने वाले घर हैं। इसके अलावा एक एंबुलेंस स्टेशन, एक रिसर्च संस्थान, एक होटल और कई कारोबारों को भी नुकसान पहुंचा है।
The response to the aftermath of Russia’s attack is still ongoing in Kyiv: first responders are clearing the rubble, searching for people, and providing assistance. Damage has been reported at more than 20 sites across the city, most of them ordinary residential buildings. There… pic.twitter.com/rtfrS1gFVU
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 2, 2026
जेलेंस्की ने कहा कि जानकारी के मुताबिक, रूसी हमले में 13 लोगों की जान चली गई। मैं उनके परिवारों और अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन लोगों को इलाज और मदद की जरूरत है, उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खारकीव क्षेत्र में एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं कीव क्षेत्र में भी दो लोग घायल हुए हैं, जहां नागरिक ढांचे को भी निशाना बनाया गया। रात के दौरान रूस ने सूमी, नीपर, जापोरिज्जिया और चेर्कासी क्षेत्रों पर भी हमले किए।
जेलेंस्की ने बताया कि पूरी रात रूस ने यूक्रेन पर 70 से ज्यादा तरह-तरह की मिसाइलें दागीं। इनमें लगभग आधी बैलिस्टिक मिसाइलें थीं। इसके साथ ही करीब 500 हमला करने वाले ड्रोन भी भेजे गए, जिनमें जेट इंजन वाले ‘शाहेद’ ड्रोन भी शामिल थे। इस हमले का मुख्य निशाना कीव था। हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया, लेकिन सभी को रोक पाना संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति सबसे ज्यादा जरूरी और बेहद अहम है। ‘पर्ल’ कार्यक्रम के लिए मिलने वाला हर सहयोग बहुत मायने रखता है, क्योंकि इससे सीधे लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है। एयर डिफेंस को लेकर हमारे साझेदार देशों के साथ होने वाला हर द्विपक्षीय समझौता वास्तव में बड़ा फर्क पैदा करता है। मैं उन सभी नेताओं का आभारी हूं, जो हमारी मदद कर रहे हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यह भी बहुत जरूरी है कि हम एंटी-बैलिस्टिक रक्षा प्रणाली के उत्पादन से जुड़े अपने समझौतों को आगे बढ़ाएं। हमें अमेरिका से भी उम्मीद है कि वह पैट्रियट सिस्टम और दूसरे सहयोग से जुड़े लाइसेंसों पर सकारात्मक फैसला करेगा। ऐसे कदम ही इस युद्ध को रोकने और इस तरह के हमलों को दोबारा होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हू जो यूक्रेन और हमारे लोगों और जीवन की रक्षा के हमारे प्रयासों के साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...