Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

July 2, 2026

ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

नेशनल डेस्कः गुरुवार को बेंगलुरु में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) के हेडक्वार्टर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। इसके साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें :-

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल दिन में ISRO के ऑफिशियल मेलबॉक्स में देखा गया। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए, ऑर्गनाइजेशन ने पुलिस को सूचित किया, जो स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत परिसर में पहुंची।

पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग) की यूनिट के साथ बेंगलुरु के संजय नगर इलाके में स्थित ISRO हेडक्वार्टर की गहन तलाशी ली। एहतियात के तौर पर, ऑपरेशन के दौरान परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ईमेल एक झूठी धमकी थी और तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि साइबर सेल ईमेल की आईपी एड्रेस, भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और मकसद का पता लगाने में जुटा हुआ है। फिलहाल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें