Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ketan murder case: सिया और चेतन की कोर्ट में पेशी आज, पुलिस मांगेगी पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

July 3, 2026

Ketan murder case: सिया और चेतन की कोर्ट में पेशी आज, पुलिस मांगेगी पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

Ketan murder case: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को शुक्रवार को एक बार फिर वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों की पुलिस रिमांड शुक्रवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में लोनावला ग्रामीण पुलिस कोर्ट से उनकी पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। साथ ही, दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति भी मांगी जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अहम तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। 2 जुलाई को जांच के सिलसिले में पुलिस सिया गोयल को उसके घर लेकर गई थी। वहां से पुलिस ने सिया की एक पैंट जब्त की, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

कई घंटों की गहन पूछताछ
वहीं, गुरुवार को लोनावला ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी से कई घंटों तक गहन पूछताछ की। फिलहाल दोनों आरोपी वडगांव पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद हैं।

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 4822 श्रद्धालु रवाना, 57 दिनों तक चलेगी यात्रा

 

पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, जिस जगह केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी, वहां दोनों आरोपियों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएशन भी कराया गया है, ताकि वारदात की कड़ियों को विस्तार से समझा जा सके।

पहाड़ी इलाके में मर्डर रिहर्सल
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया था। पूछताछ के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने केतन की हत्या से पहले उसकी ‘मर्डर रिहर्सल’ की थी। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले पुणे के लुल्ला नगर स्थित पहाड़ी इलाके, जो सैन्य (मिलिट्री) क्षेत्र के पास है, वहां पहुंचे और यह परखा कि किसी व्यक्ति को पहाड़ी से धक्का देने पर उसकी मौत हो सकती है या नहीं।

लोहगढ़ किले की पहाड़ी से दिया गया धक्का!
जांच में सामने आया कि इस कथित ‘प्रैक्टिस’ के बाद दोनों ने अपनी साजिश को लोनावला के लोहगढ़ किले की पहाड़ी पर अंजाम दिया, जहां केतन अग्रवाल को कथित तौर पर पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

ये भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में बगावत! पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक, देखें Live

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें