Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं पंजाब दौरा, जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

July 4, 2026

PM नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को कर सकते हैं पंजाब दौरा, जालंधर कैंट स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

PM Narendra Modi visit Punjab: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को पंजाब का दौरा कर सकते हैं, जिसमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जालंधर कैंट स्टेशन के उद्घाटन की योजना

रेलवे से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर सकते हैं, जिसे हाल ही में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक रूप दिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेगा रैली की भी तैयारी

सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी का यह दौरा केवल उद्घाटन तक सीमित नहीं रहेगा। जालंधर या दोआबा क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा (मेगा रैली) आयोजित किए जाने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक संदेश दिया जा सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पंजाब पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन ने स्टेशन और संभावित रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का हुआ कायाकल्प

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन के नए स्वरूप को यात्रियों की सुविधा और बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

ये भी पढ़ें…

अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया

रेलवे के जनरल मैनेजर ने अभी तक प्रधानमंत्री दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें