Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से हो चुकी है और यह पवित्र यात्रा करीब 57 दिनों तक चलेगी, जो 28 अगस्त को समाप्त होगी। बता दें कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन और सभी नियमों का पालन अनिवार्य किया है।
इस धार्मिक यात्रा का अनुभव सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि रास्ते में मिलने वाले प्राकृतिक नज़ारे इसे एक यादगार ट्रैवल एक्सपीरियंस भी बना देते हैं। अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को जरूर देखें।
पहलगाम- यात्रा की खूबसूरत शुरुआत
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत पहलगाम से होती है। यह जगह लिद्दर नदी के किनारे बसी है और बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यहां ठंडी हवा, हरे-भरे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं।
शेषनाग- शांत और सुंदर जगह
यह यात्रा का एक अहम पड़ाव है। यहां नीली झील और ऊंचे पहाड़ बहुत सुंदर दिखते हैं। यहां का शांत माहौल मन को सुकून देता है।
ये भी पढ़ें:
पंचतरणी- सुंदर और पवित्र जगह
यह अमरनाथ गुफा से पहले आता है। माना जाता है कि यहां पांच पवित्र नदियां बहती हैं। चारों तरफ पहाड़ और खुला मैदान इसे बहुत खास बनाते हैं।
बालटाल- आसान रास्ते का बेस कैंप
जो लोग छोटा रास्ता चुनते हैं, उनके लिए बालटाल बहुत जरूरी जगह है। यहां से पहाड़, घाटियां और सिंध नदी का नजारा बहुत अच्छा दिखता है।
अमरनाथ गुफा- सबसे पवित्र जगह
यह यात्रा का सबसे अहम पड़ाव है। यहां भगवान शिव के हिम रूप (बर्फ से बने शिवलिंग) के दर्शन होते हैं। हर साल लाखों लोग यहां दर्शन करने आते हैं।
ये भी पढ़ें:
मेष: दिन शुभ रहेगा...