Google Play Store Rules: आज के समय में मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए ज्यादातर लोग गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद का कोई भी ऐप प्ले स्टोर पर अपलोड कर सकता है? ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी भी ऐप को प्ले स्टोर पर पब्लिश करने से पहले गूगल उसकी सुरक्षा, गुणवत्ता और अपने नियमों के अनुसार अच्छी तरह जांच करता है।
सबसे पहले बनाना पड़ता है डेवलपर अकाउंट
प्ले स्टोर पर ऐप पब्लिश करने के लिए डेवलपर को Google Play Developer Account बनाना होता है। इसके लिए एक बार रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ता है। इसके बाद Play Console के जरिए ऐप अपलोड किया जाता है और समीक्षा के लिए भेजा जाता है।
ये भी पढ़ें:
ऐप पूरी तरह तैयार होना जरूरी
किसी भी ऐप को Play Store पर डालने से पहले उसे पूरी तरह तैयार करना जरूरी होता है। डेवलपर यह सुनिश्चित करता है कि ऐप अलग-अलग मोबाइल में सही तरीके से चले। इसके साथ ही ऐप का सही साइज, प्राइवेसी पॉलिसी, ऐप का आइकन, स्क्रीनशॉट और जरूरी जानकारी भी Google को देनी होती है। अगर ऐप Google के नियमों का पालन नहीं करता, तो उसे मंजूरी नहीं मिलती।
पूरी जानकारी देना अनिवार्य
ऐप सबमिट करते समय डेवलपर को ऐप का नाम, विवरण, कैटेगरी, सपोर्ट ईमेल, वेबसाइट और प्राइवेसी पॉलिसी लिंक जैसी जानकारी भरनी होती है। इससे यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी सही जानकारी मिलती है।
ये भी पढ़ें:
कंटेंट रेटिंग और डेटा सेफ्टी जरूरी
हर ऐप के लिए कंटेंट रेटिंग देना अनिवार्य है, ताकि यह तय हो सके कि वह किस आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा डेवलपर को यह भी बताना पड़ता है कि ऐप कौन-सा डेटा एकत्र करता है, उसका इस्तेमाल कैसे होता है और क्या वह किसी अन्य संस्था के साथ साझा किया जाता है।
किन ऐप्स को मिलती है मंजूरी?
गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ वही ऐप मंजूर किए जाते हैं, जो उसके सुरक्षा और प्राइवेसी नियमों का पालन करते हैं। अगर किसी ऐप में वायरस, फर्जी जानकारी, धोखाधड़ी या कॉपीराइट से जुड़ा कंटेंट होता है, तो गूगल उसे रिजेक्ट कर सकता है। अगर ऐप कैमरा, लोकेशन, माइक्रोफोन या कॉन्टैक्ट की परमिशन मांगता है, तो डेवलपर को इसका सही कारण भी बताना पड़ता है।
यही वजह है कि किसी भी ऐप को प्ले स्टोर पर आने से पहले गूगल उसकी अच्छी तरह जांच करता है। अगर ऐप सभी नियमों पर खरा उतरता है, तभी उसे पब्लिश करने की अनुमति मिलती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...