एंटरटेनमेंट डेस्क: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन की राजधानी पेइचिंग में अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले का इंटरव्यू किया। इस मौके पर माशातिले ने कहा कि चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (CISCE) दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि चीन दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्तमान CISCE में व्यापक चीनी उद्यमों के साथ अन्य देशों के प्रदर्शकों ने भी भाग लिया।
माशातिले ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने द्विपक्षीय संबंधों को नए युग में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आशा है कि ऊर्जा, बुनियादी संस्थापन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और अन्य मुख्य क्षेत्रों में चीनी उद्यमों की भागीदारी से दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक वृद्धि बढ़ाई जाएगी।
माशातिले ने आगे कहा कि चीन 15वीं पंचवर्षीय योजना के शुरुआत चरण में गुजर रहा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2030 तक राष्ट्रीय विकास योजना लागू कर रहा है। हमारी विकास रणनीतियां बिलकुल एक-दूसरे से मेल खाती हैं। हम चीन के विकास पर कड़ी नजर रखते हैं।
माशातिले ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका-चीन संबंध बहुत मजबूत हैं। दोनों पक्ष बहुपक्षीय संगठनों में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और कई मंचों पर सहयोग करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए चीन के साथ सहयोग बहुत अहम है, क्योंकि चीन हमेशा दृढ़ता से “वैश्विक दक्षिण” देशों का समर्थन करता है। इसलिए दक्षिण अफ्रीका चीन को विश्वसनीय भागीदार और सच्चा दोस्त मानता है। आशा है कि दोनों नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका और चीन के बीच सहयोग लगातार बढ़ेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...