Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केतन अग्रवाल हत्याकांड: मिडिल फिंगर वाली वायरल फोटो पर सिया के पिता का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

July 4, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड: मिडिल फिंगर वाली वायरल फोटो पर सिया के पिता का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

Ketan Agarwal murder case: केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर दावा किया गया कि पुलिस की मौजूदगी में सिया मीडिया कैमरों की तरफ ‘मिडिल फिंगर’ दिखा रही थी। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और इस पर काफी चर्चा शुरू हो गई।

अब इस पूरे विवाद पर सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। उनके मुताबिक, जिस दिन पुलिस जांच के लिए सिया को घर लेकर आई थी, उसी दौरान कार का दरवाजा बंद होने से उसकी दो उंगलियां उसमें फंस गई थीं। इस हादसे में उंगलियों में सूजन आ गई थी और नाखून भी नीले पड़ गए थे।

प्रवीण गोयल ने बताया कि इसी वजह से सिया अपने हाथ को अलग तरीके से पकड़े हुए थी। कैमरे में उसी समय की तस्वीर कैद हो गई, जिसे बाद में गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि सिया ने किसी को भी जानबूझकर ‘मिडिल फिंगर’ नहीं दिखाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को उनकी बात पर भरोसा नहीं है, तो उस समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली जा सकती है। उनके अनुसार, पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई थी और पुलिस इस बात की पुष्टि कर सकती है।

क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?

पुलिस के अनुसार, 18 जून को 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोनावला के लोहागढ़ किले घूमने गए थे। जांच में पुलिस का दावा है कि सिया का कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी पहले से वहां मौजूद था। शुरुआत में पुलिस ने केतन की मौत को एक हादसा माना था। लेकिन घटनास्थल से मिले सबूत, तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पुलिस का कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश के तहत की गई हत्या थी। इसी आधार पर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों से अलग-अलग क्राइम सीन रिक्रिएशन भी कराया गया, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें