Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lawrence Bishnoi gang के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस वालों की जान

July 5, 2026

Lawrence Bishnoi gang के दो शूटर मुठभेड़ में ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस वालों की जान

Lawrence Bishnoi gang:  हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी।

एसपी एसटीएफ विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने हांसी में दो अज्ञात लोगों ने कपिल नाम के एक शख्स की हत्या कर दी थी। हांसी में कपिल जिम चलाता था। इस मामले में सिटी हांसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दो मुख्य शूटरों (प्रवेश और हिमांशु) की पहचान की गई। दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें- Today weather 5 July 2026: दिल्ली से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश ही बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

 

उन्होंने कहा कि काउंटर इंटेलीजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट को जो खुफिया जानकारी मिली, वह एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट से साझा की गई। दोनों यूनिट ने संयुक्त जांच की तो पता चला कि दोनों शूटरों के पास आधुनिक हथियार और गोला-बारूद हैं और वे बहादुरगढ़ इलाके में हमला कर सकते हैं।

पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
एसपी एसटीएफ ने आगे बताया कि दोनों शूटरों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग किया गया। सेल्फ डिफेंस में स्पेशल स्टाफ काउंटर-इंटेलिजेंस और एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों शूटर (प्रवेश और हिमांशु) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह बच गए, जबकि पुलिस के एक जवान को पैर में गोली लगी है।

घायल पुलिस जवान को अस्पताल में कराया भर्ती
मुठभेड़ के बाद गंभीर रूप से घायल शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और पुलिस के जवान को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे। इन दोनों पर आर्म्स एक्ट और 302 के पहले से भी मुकदमे दर्ज थे।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी तरक्की और होगा धनलाभ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें